Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Ranchi News: रांची सिविल कोर्ट ने दुष्कर्म मामले में मेडिकल छात्रा ओली विश्वकर्मा की बेल अर्जी की खारिज

Ranchi News: रांची में दुष्कर्म मामले में आरोपी मेडिकल छात्रा ओली विश्वकर्मा को फिलहाल अदालत से राहत नहीं मिली है. रांची सिविल कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया. अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बेल देने से इनकार किया.

जानकारी के अनुसार पिछली सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से केस डायरी कोर्ट में प्रस्तुत की गई थी. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. बुधवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आदेश सुनाते हुए जमानत अर्जी नामंजूर कर दी.

मामला उस आरोप से जुड़ा है जिसमें एक युवती को जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में झारखंड पुलिस के तहत लालपुर थाना में कांड संख्या 66/2026 दर्ज किया गया है.

सुनवाई के दौरान पीड़िता की ओर से अधिवक्ता पवन रंजन खत्री और कीर्ति सिंह ने अदालत में पक्ष रखते हुए जमानत का विरोध किया. फिलहाल मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !