Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Jamshedpur News : जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय :- दिनेश कुमार

Jamshedpur News :  शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है। भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था आम जनता के बीच भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही है।


उन्होंने कहा कि मंगलवार रात गोलमुरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई गोलीबारी की घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो चुका है। शहर में प्रतिदिन छिनतई, चोरी, लूट, रंगदारी और गोलीबारी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन राज्य सरकार और प्रशासन अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।


“अपराधियों का मनोबल बढ़ा, पुलिस बनी मूकदर्शक”


दिनेश कुमार ने कहा कि आम नागरिक अब अपने घरों से निकलने में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह असफल हो चुकी है और अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। खासकर गोलमुरी क्षेत्र में पेट्रोलिंग व्यवस्था लगभग समाप्त हो गई है और पुलिस का ध्यान कानून व्यवस्था की बजाय उगाही और दोहन पर ज्यादा केंद्रित हो गया है।


पुलिस गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग


भाजपा नेता ने राज्य सरकार से मांग की कि शहर में बढ़ते अपराध पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही गोलीबारी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है। यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भाजपा जनहित में सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !