Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Jamshedpur News: सीतारामडेरा में प्लंबर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एमजीएम अस्पताल से एक दिन पहले ही मिली थी छुट्टी

Jamshedpur: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना इलाके के निर्मलनगर में मंगलवार शाम एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 53 वर्षीय विजय दास के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पत्नी बच्चों को छोड़ने गई थी ट्यूशन, लौटने पर हुआ खुलासा
परिवार के लोगों के अनुसार, घटना के समय विजय दास घर में अकेले थे। उनकी पत्नी बच्चों को ट्यूशन छोड़ने बाहर गई हुई थीं। जब वह वापस लौटीं तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। विजय दास कमरे में फंदे से झूलते मिले।
मानसिक बीमारी का चल रहा था इलाज

बताया जा रहा है कि मृतक लंबे समय से मानसिक तनाव और बीमारी से परेशान थे। उनका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को छुट्टी देकर घर भेजा गया था। परिवार का मानना है कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

प्लंबर का काम कर चलाते थे परिवार
विजय दास पेशे से प्लंबर थे और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी समेत तीन बच्चे हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है और घर में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !