Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Garhwa News : गढ़वा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत

Garhwa News :  गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र स्थित कुंबा गांव के अकेलवा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। बुधवार सुबह तालाब में दोनों बच्चियों का शव मिलने के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई।


मिली जानकारी के अनुसार पतरिहा कलां गांव के हरिजन टोला निवासी राजू राम की 8 वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी तथा परमेश्वर राम की 10 वर्षीय पुत्री रेशमा कुमारी मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घर से बहवा पहाड़ की ओर लकड़ी चुनने के लिए निकली थीं।


देर शाम तक घर नहीं लौटने पर शुरू हुई खोजबीन


बताया गया कि देर शाम तक दोनों बच्चियां घर नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद गांव वालों के साथ उनकी तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।

बुधवार सुबह कुंबा गांव स्थित अकेलवा तालाब में दोनों बच्चियों का शव देखा गया। सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चियां लकड़ी चुनने गई थीं और आशंका है कि इसी दौरान तालाब में डूब गईं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !