Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में ऑपरेशन विवाद की जांच शुरू, डॉक्टरों से मांगा गया जवाब

Jamshedpur News: जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में हड्डी रोग विभाग में एक महिला को बेहोशी का इंजेक्शन देने के बावजूद उसका गॉल ब्लैडर ऑपरेशन नहीं किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. घटना को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने जांच समिति का गठन किया है.

48 घंटे में मांगा गया स्पष्टीकरण
मामले की जांच कर रही समिति ने अपनी प्रारंभिक बैठक कर ली है. जांच के दौरान संबंधित दो चिकित्सकों से पूरे मामले पर 48 घंटे के भीतर लिखित जवाब देने को कहा गया है. समिति यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में ऑपरेशन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी.

रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
अस्पताल सूत्रों के अनुसार दोनों डॉक्टरों का जवाब मिलने के बाद जांच समिति अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी. यदि किसी स्तर पर लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा अस्पताल अधीक्षक या प्राचार्य को भेजी जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !