Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-28

Jamshedpur Breaking: टीएमएच अस्पताल में अमानवीयता पर फूटा गुस्सा, 1.87 लाख के बिल के लिए शव रोका, परिजनों ने गहने बेचकर जुटाए थे पैसे

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में गुरुवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब अस्पताल प्रबंधन पर बकाया बिल के कारण शव नहीं सौंपने का आरोप लगा. मृतक की पहचान जुरू गोप के रूप में हुई है, जो पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती थे.

परिजनों के अनुसार जुरू गोप रात में अपने घर की छत पर टहल रहे थे. इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई. घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए टीएमएच लाया गया.

परिवार का आरोप है कि अस्पताल में इलाज शुरू करने से पहले पैसे जमा कराने को कहा गया. परिजनों ने किसी तरह गहने-जेवर बेचकर शुरुआती रकम जमा की, जिसके बाद इलाज शुरू हुआ. हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

परिजनों का कहना है कि अब उनकी आर्थिक स्थिति इतनी नहीं बची कि वे पूरा अस्पताल बिल चुका सकें. बताया जा रहा है कि करीब 1.87 लाख रुपये का भुगतान अभी बाकी है. आरोप है कि इसी कारण अस्पताल प्रबंधन शव रिलीज नहीं कर रहा, जिससे परिजनों में आक्रोश है और अस्पताल परिसर में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई.

गौरतलब है कि राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले यह निर्देश जारी किया जा चुका है कि पैसे के अभाव में किसी शव को अस्पताल में रोका नहीं जाएगा. बावजूद इसके, इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !