Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Bihar News: रेलवे स्टेशन जाने निकले शिक्षक पर जानलेवा हमला, सीने के आर-पार हुई गोली, हालत गंभीर

Bihar News: जमुई में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। बरहट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बाइक से रेलवे स्टेशन जा रहे शिक्षक गौतम दास को अपराधियों ने गोली मार दी। गौतम दास मटिया पंचायत की मुखिया महामुनि देवी के पुत्र बताए जा रहे हैं और लखीसराय जिले के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं।

घात लगाकर बैठे बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
जानकारी के अनुसार गौतम दास रोज की तरह ट्रेन पकड़ने के लिए जमुई रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान बिशनपुर हाई स्कूल के पास पहले से घात लगाए तीन हथियारबंद बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सीने को आर-पार कर गई गोली, हालत नाजुक
घटना के बाद परिजन घायल शिक्षक को सदर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक गोली सीने को आर-पार कर गई है और उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। वहीं एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !