Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Ranch News : रांची में डीएसपी अमित कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर, शादी का झांसा देने का आरोप

Ranchi News : राजधानी रांची के चुटिया थाना में डीएसपी अमित कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से जुड़ा बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार एक युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि डीएसपी अमित कुमार सिंह ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया। युवती की शिकायत के आधार पर चुटिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


लोहरदगा में भी सामने आई थी शिकायत


मिली जानकारी के अनुसार अमित कुमार सिंह वर्तमान में लोहरदगा जिले में पदस्थापित हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उनके खिलाफ इसी तरह की शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद उन्हें वहां से हटाया गया था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता के बयान के साथ-साथ उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !