Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Seraikela News : सरायकेला बालिका गृह से दो नाबालिगों के फरार होने पर प्रशासन ने मानी लापरवाही

Seraikela News : सरायकेला-खरसावां। जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित छोटा गम्हरिया के वात्सल्य बालिका गृह से दो नाबालिग बच्चियों के फरार होने के मामले में जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही स्वीकार की है।उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने कहा कि एजेंसी द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण दोनों बच्चियां बालिका गृह से बाहर निकलने में सफल रहीं।


बच्चियों की सुरक्षित बरामदगी प्रशासन की पहली प्राथमिकता


डीसी ने बताया कि प्रशासन और पुलिस की पहली प्राथमिकता दोनों बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर वापस लाना है। घटना के 72 घंटे बीत जाने के बावजूद बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने चिंता और नाराजगी भी जताई। प्रशासन की ओर से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है और विभिन्न इलाकों में तलाश जारी है।


सोशल मीडिया पर वायरल दावे को बताया गलत


उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जांच में सुरक्षा और निगरानी में लापरवाही सामने आई है। साथ ही सोशल मीडिया पर चल रही उस खबर को भी पूरी तरह निराधार बताया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि फरार बच्चियों में से एक को उसके कथित प्रेमी के साथ देखा गया है।


हाल ही में रेस्क्यू कर बालिका गृह में रखा गया था


जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार शाम वात्सल्य बालिका गृह से जमशेदपुर के पोटका और सरायकेला-खरसावां के कुचाई दलभंगा की दो नाबालिग छात्राएं रहस्यमयी परिस्थितियों में फरार हो गई थीं। दोनों बच्चियों को हाल ही में रेस्क्यू कर यहां रखा गया था।

उपायुक्त ने कहा कि बच्चियां किन परिस्थितियों में फरार हुईं, इसके पीछे क्या कारण था और कहीं किसी की मिलीभगत तो नहीं थी, इसका खुलासा उनकी बरामदगी के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद बालिका गृह की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !