Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-02

Jamshedpur Crime News: सोनारी थाना पुलिस को मिली सफलता, मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur: सोनारी थाना पुलिस ने दिनांक 06 मार्च 2026 में नामजद अभियुक्त सनी दयाल उर्फ आर्यन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 191(3), 308(2), 115(2), 118(1), 118(2), 109, 303(2) एवं 324(2) के तहत मामला दर्ज है। मामला मारपीट, हमला और अन्य गंभीर आरोपों से संबंधित बताया जा रहा है।

सिदू-कानू बस्ती का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सनी दयाल उर्फ आर्यन निवासी सिदू-कानू बस्ती, सोनारी थाना क्षेत्र, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के रूप में हुई है।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया
सोनारी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !