Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-02

Jamshedpur News : 7 दिनों से लापता अफरीन का नहीं मिला सुराग, एसएसपी से त्वरित कार्रवाई की मांग


विशेष जांच टीम गठन और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की मांग

परिजनों ने घटना के तुरंत बाद साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन सात दिन बीत जाने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इससे परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है।
जेवा खान ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित करने, साकची बाजार और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कराने तथा जांच की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लापता बच्चों के मामलों में शुरुआती समय सबसे महत्वपूर्ण होता है, इसलिए पुलिस को तेजी और गंभीरता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए।

बरामदगी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी, सामाजिक संगठनों ने भी उठाई आवाज

जेवा खान ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा जल्द और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
वहीं, समर्पण सेवा प्रगति संस्था ने भी बच्ची अफरीन की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन से मामले में विशेष पहल करने का आग्रह किया है। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि बच्ची की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता समाप्त हो सके।


Jamshedpur News : साकची बाजार से पिछले सात दिनों से लापता बच्ची अफरीन की बरामदगी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता जेवा खान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अफरीन गत सप्ताह अपने माता-पिता के साथ साकची बाजार गई थी, जहां से वह अचानक लापता हो गई। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्ची रास्ता भटक गई या उसके साथ कोई अप्रिय घटना हुई है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !