Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-03

Ranchi News: रांची में पानी-बिजली संकट पर एक्शन में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री, खराब नलकूपों की ट्रैकिंग और सुचारू आपूर्ति के लिए अफसरों को दिए निर्देश

Jamshedpur Sonari Crime : सोनारी में नवमी की रात उपद्रवियों ने मचाया उत्पात, कई कारों के शीशे तोड़े, देखें VIDEO
Ranchi News: रांची के जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त (DC) मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में पेयजल, स्वच्छता और विद्युत विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के आलोक में बुलाई गई इस बैठक में पूर्वी व पश्चिमी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, जेबीवीएनएल (JBVNL) के अधिकारी और सहायक/कनीय अभियंता मौजूद रहे. डीसी ने स्पष्ट किया कि भीषण गर्मी के इस मौसम में आम नागरिकों को पानी और बिजली की निर्बाध सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

खराब चापाकलों की मरम्मत के लिए बनेगी ट्रैकिंग व्यवस्था
पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिले में खराब पड़े नलकूपों और जलमीनारों की मरम्मत के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नलकूप मरम्मत से जुड़ी शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग के लिए एक मजबूत ट्रैकिंग व्यवस्था विकसित की जाए. डीसी ने कहा कि रांची जिला प्रशासन के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9430328080 "अबुआ साथी" पर मिलने वाली जन शिकायतों का अधिकारी तुरंत और गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करें, ताकि जनता को समय पर राहत मिल सके.

सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और आंगनबाड़ियों पर विशेष जोर
बैठक में सभी सरकारी कार्यालयों और महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए विभागों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही जल जीवन मिशन के तहत चल रही एसवीएस (SVS) और एमवीएस (MVS) योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने और तय समय में काम पूरा करने को कहा गया. डीसी ने कड़े लहजे में कहा कि किसी भी योजना में रुकावट आने पर तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करें. उन्होंने विशेष रूप से सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी की उपलब्धता अनिवार्य करने के निर्देश दिए.

बिजली उपभोक्ताओं से शिष्टता से पेश आएं विभागीय कर्मी
जिले की बिजली व्यवस्था की समीक्षा के दौरान डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने निर्बाध और बेहतर वोल्टेज वाली बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए. उन्होंने बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के निपटारे में तेजी लाने की बात कही और सख्त निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं के साथ विभागीय कर्मचारियों का व्यवहार बेहद संवेदनशील और शिष्टतापूर्ण होना चाहिए. इसके अलावा बैठक में मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना (MUJY) के तहत बिजली नेटवर्क को मजबूत करने के लिए चल रहे विभिन्न कार्यों की भी बिंदुवार समीक्षा की गई.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !