Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-06

Jharkhand News: रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश कार्यालय में सांसद-विधायकों संग मंथन

Jharkhand News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. प्रदेश कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

इसके बाद प्रदेश कार्यालय में भाजपा के सांसदों और विधायकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक में राज्य की राजनीतिक स्थिति, संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा हुई.

कई वरिष्ठ नेता बैठक में रहे मौजूद
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के अलावा पार्टी के सांसद और विधायक भी बैठक में शामिल हुए.

संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
बैठक के दौरान पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया. नेताओं ने राज्य में पार्टी की स्थिति और भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !