Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-06

Jamshedpur News: जुबली पार्क के पास वाहन चालक ने मारी टक्कर, स्थानीय युवकों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Jamshedpur: साकची थाना क्षेत्र स्थित जुबली पार्क के समीप शनिवार को एक वाहन चालक को स्थानीय युवकों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि चालक ने पीछे से एक वाहन में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद चालक का वाहन अनियंत्रित प्रतीत हो रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उसे नहीं रोका जाता तो वह चार-पांच अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा सकता था।

स्थानीय युवकों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय युवकों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन चालक को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

चालक से पूछताछ में जुटी पुलिस
घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को अपने साथ थाना ले गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चालक नशे की हालत में था या किसी अन्य कारण से वाहन अनियंत्रित हो गया था। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है तथा पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !