Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-06

Jamshedpur News: मानगो में सफाई अभियान की शुरुआत, गौड़ बस्ती में बदलेगा जलापूर्ति का समय, रात 12 बजे की सप्लाई पर लगेगी रोक

Jamshedpur News: अपर नगर आयुक्त जीतेंद्र कुमार यादव ने जानकारी दी है कि सोमवार से मानगो क्षेत्र के बड़े नालों की साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग को काम में तेजी लाने और समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

गौड़ बस्ती में जलापूर्ति का समय बदलेगा
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि गौड़ बस्ती में पेयजल आपूर्ति के समय में बदलाव किया जाएगा। वर्तमान में रात 12 बजे जलापूर्ति की जाती है, जिससे लोगों को असुविधा हो रही है। नई टाइमिंग तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में उठे कई अहम मुद्दे
अपने कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा समेत अन्य लोगों से विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान आस्था स्पेस टाउन में बाइपास जलापूर्ति व्यवस्था जल्द शुरू करने की मांग रखी गई, जिससे कई क्षेत्रों की जल समस्या का समाधान होने की बात कही गई।

स्ट्रीट लाइट वितरण पर विवाद, गुंडई के आरोप
बैठक में 351 नई स्ट्रीट लाइटों के वितरण का मुद्दा भी उठा। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर दबाव बनाकर कार्य रोका जा रहा है। इस पर कहा गया कि किसी भी प्रकार की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लाइटों का वितरण जरूरत के आधार पर किया जाएगा।

अवैध जल कनेक्शन पर सख्ती की तैयारी
बैठक में पेयजल आपूर्ति में अवैध कनेक्शनों का मुद्दा भी सामने आया। मांग की गई कि वैध और अवैध कनेक्शनों की जांच कर सूची सार्वजनिक की जाए। साथ ही सुझाव दिया गया कि अवैध कनेक्शनों को या तो नियमित किया जाए या हटाया जाए, ताकि मानगो में जल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर हो सके। अपर नगर आयुक्त ने इस पर जांच का आश्वासन दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !