Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-06

Pakur News : महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Pakur News : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने शनिवार को पाकुड़ न्यायालय के समीप महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट और अन्य जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिला, किसान और छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।


जनसमस्याओं को लेकर सरकार पर साधा निशाना

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई, शिक्षकों की कमी, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। माकपा जिला सचिव गोपीन सोरेन ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता और किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई का सीधा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।

13 सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के बाद पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को 13 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने, किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने, सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति करने तथा महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।

माकपा नेताओं ने कहा कि यदि जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में जल्द पहल नहीं की गई तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने प्रशासन से आम जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !