Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-07

UPSC Civil Services Exam 2024: UPSC 2024 के बाद IPS कैडर आवंटन जारी, झारखंड को मिली 6 सीटें, दो पद राज्य के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित

UPSC Civil Services Exam 2024: सिविल सेवा परीक्षा 2024 के जरिए भारतीय पुलिस सेवा यानी IPS में नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. गृह मंत्रालय ने विभिन्न राज्यों के लिए IPS कैडर आवंटन से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है. जारी सूची के मुताबिक झारखंड कैडर के लिए इस बार कुल 6 पद निर्धारित किए गए हैं, जिनमें राज्य के उम्मीदवारों और बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों दोनों के लिए सीटें तय की गई हैं.
झारखंड कैडर में किस वर्ग को कितनी सीटें मिलीं
गृह मंत्रालय की ओर से जारी विवरण के अनुसार झारखंड को कुल 6 IPS पद आवंटित किए गए हैं. इनमें 2 पद इनसाइडर श्रेणी के तहत रखे गए हैं, यानी इन सीटों पर झारखंड के मूल निवासी उम्मीदवारों को मौका मिलेगा. वहीं 4 पद आउटसाइडर श्रेणी के लिए निर्धारित किए गए हैं.

वर्गवार स्थिति देखें तो सबसे अधिक 4 सीटें सामान्य वर्ग के हिस्से में आई हैं. इसके अलावा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1 पद तय किया गया है, जिसे आउटसाइडर कोटे के तहत भरा जाएगा. इस बार झारखंड कैडर में ओबीसी और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए कोई रिक्ति नहीं रखी गई है.

देशभर में 147 पदों पर होगा IPS कैडर आवंटन
अधिसूचना के अनुसार देशभर में कुल 147 रिक्तियां घोषित की गई हैं. इनमें 49 पद इनसाइडर और 98 पद आउटसाइडर श्रेणी के हैं. कुल रिक्तियों में सबसे बड़ा हिस्सा सामान्य वर्ग का है.

वहीं ओबीसी वर्ग के लिए 41 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 22 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 10 पद निर्धारित किए गए हैं. एससी वर्ग में 7 इनसाइडर और 15 आउटसाइडर पद हैं, जबकि एसटी वर्ग में 7 इनसाइडर और 3 आउटसाइडर पद शामिल हैं.

इन राज्यों में सबसे ज्यादा रिक्तियां
राज्यों के हिसाब से देखें तो पश्चिम बंगाल को सबसे ज्यादा 15 पद मिले हैं. इसके बाद आंध्र प्रदेश में 14 और उत्तर प्रदेश में 12 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं. मध्य प्रदेश तथा असम मेघालय कैडर में 11-11 पद आवंटित किए गए हैं.

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में इस बार सिविल सेवा परीक्षा 2024 के आधार पर IPS कैडर के लिए कोई रिक्ति नहीं दिखाई गई है.

IPS कैडर आवंटन की इस अधिसूचना के साथ अब सफल अभ्यर्थियों के लिए कैडर आवंटन की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है. झारखंड को मिली 6 सीटें राज्य के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण हैं, जबकि देशभर में कुल 147 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !