Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-07

UPSC Prelims Result 2026: UPSC प्रीलिम्स 2026 रिजल्ट जल्द होगा जारी,14 जून तक आ सकता है परिणाम, 21 अगस्त से मुख्य परीक्षा, कैसे तैयार होती है कट-ऑफ लिस्ट जानें

UPSC Prelims Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर सकता है। 24 मई 2026 को आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

PDF फॉर्मेट में जारी होगा परिणाम
UPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट PDF के रूप में जारी करता है। इसमें उन अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल होते हैं, जिन्होंने मुख्य परीक्षा के लिए पात्रता हासिल की होती है। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर सूची में होगा, वे 21 अगस्त 2026 से प्रस्तावित सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

पिछले वर्षों के आधार पर कब आ सकता है रिजल्ट?
पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो UPSC आमतौर पर परीक्षा के 14 से 20 दिनों के भीतर परिणाम घोषित करता है। इसी आधार पर माना जा रहा है कि इस वर्ष प्रीलिम्स का रिजल्ट 7 जून से 14 जून 2026 के बीच किसी भी दिन जारी किया जा सकता है।

ऐसे तैयार होता है प्रीलिम्स का रिजल्ट
UPSC प्रीलिम्स का परिणाम कई चरणों की प्रक्रिया के बाद तैयार किया जाता है।

CSAT पेपर-2:
 सबसे पहले उम्मीदवारों का CSAT पेपर जांचा जाता है। इसमें न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक यानी 200 में 66 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है।
जनरल स्टडीज पेपर-1:
 CSAT में सफल अभ्यर्थियों की GS पेपर-1 की कॉपियां जांची जाती हैं। इसी पेपर के अंकों के आधार पर कट-ऑफ निर्धारित की जाती है।
रिक्त पदों की संख्या:
 मुख्य परीक्षा के लिए कुल रिक्तियों के लगभग 12 से 13 गुना उम्मीदवारों को चुना जाता है।

रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे करें चेक
  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "Examinations" सेक्शन में जाएं।
  • "Written Results" लिंक पर क्लिक करें।
  • "UPSC Civil Services Preliminary Examination Result 2026" लिंक खोलें।
  • रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।
  • Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • रोल नंबर मिलने पर आप मुख्य परीक्षा के लिए सफल माने जाएंगे।
रिजल्ट में किन जानकारियों पर दें ध्यान
  • सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • आयोग की आधिकारिक सूचना
  • मुख्य परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश
  • DAF-I भरने की प्रक्रिया
  • आगामी महत्वपूर्ण तिथियां और अपडेट

प्रीलिम्स के बाद क्या होगा?
प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF-I) भरना होगा। इसके बाद वे मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 21 अगस्त 2026 से किया जाना प्रस्तावित है।

उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए?
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम, DAF-I प्रक्रिया और मुख्य परीक्षा से संबंधित सभी नवीनतम सूचनाओं के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। परिणाम जारी होते ही मुख्य परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने का समय शुरू हो जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !