Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-07

Jamshedpur News: डिमना चौक से मानगो रोड तक कार में खतरनाक स्टंट, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल

Jamshedpur News: जमशेदपुर में रविवार शाम शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती एक घटना सामने आई। डिमना चौक से मानगो रोड तक कुछ युवक कथित तौर पर शराब के नशे में चलती कार से खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब शाम 6 बजे कार सवार युवकों ने सड़क पर जमकर हुड़दंग मचाया।

चलती कार में स्टंट से राहगीरों में दहशत, सड़क सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
बताया जा रहा है कि युवकों ने चलते वाहन में एक पैर बाहर निकालकर और हाथ हिलाकर राहगीरों को चिढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने खुलेआम सड़क पर दबंगई का प्रदर्शन भी किया, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत और नाराजगी फैल गई। उनकी हरकतें न केवल खुद के लिए बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी बेहद खतरनाक थीं।

चेकिंग के बावजूद कार नहीं रुकी, ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वाहन डिमना चौक और मानगो ट्रैफिक चेकिंग पॉइंट से भी गुजरा, लेकिन कहीं भी इसे रोका नहीं गया। इस घटना ने ट्रैफिक पुलिस की निगरानी व्यवस्था और सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि चेकिंग अभियान के बावजूद ऐसी घटना का होना चिंता का विषय है।

पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतजार, वीडियो मिलने पर हो सकती है कार्रवाई
हालांकि, इस मामले में ट्रैफिक पुलिस की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। यदि वीडियो फुटेज या वाहन नंबर पुलिस के संज्ञान में आता है, तो संबंधित युवकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की संभावना है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !