Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-08

Giridih News : पीरटांड़ में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Giridih News : जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुआटांड़ निवासी 50 वर्षीय चेतलाल साव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।


पिकअप वैन की टक्कर से हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार चेतलाल साव बाइक से मधुबन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चिरकी पेट्रोल पंप के समीप डुमरी की ओर से आ रही एक पिकअप वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, वाहन जब्त, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और पिकअप वैन को जब्त कर लिया है तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !