Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Jharkhand News: पांच साल से गायब बोकारो की नाबालिग का अब तक नहीं मिला सुराग, हाईकोर्ट ने सीआईडी से मांगी जांच रिपोर्ट

Jharkhand News: बोकारो से लापता हुई 14 वर्षीय बच्ची की तलाश को लेकर चल रहे मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की. अदालत के निर्देश पर सीआईडी के एडीजी खुद कोर्ट में उपस्थित हुए और जांच की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी.

सुनवाई के दौरान सीआईडी की ओर से अदालत को बताया गया कि मामले की जांच अभी जारी है और इसे पूरा करने के लिए कुछ और समय की आवश्यकता है. इसके बाद हाईकोर्ट ने जांच के लिए समय देते हुए अगली सुनवाई की तारीख 29 जून तय कर दी.

मामला वर्ष 2020 का है. बोकारो जिले की रहने वाली बच्ची 16 अक्टूबर 2020 को अचानक लापता हो गई थी. परिजनों की शिकायत के बाद पिंडराजोरा थाना में केस दर्ज किया गया था.
पुलिस जांच में शुरुआती स्तर पर मामला अपहरण से जुड़ा माना गया था. जांच के दौरान उस इलाके से बच्ची की साइकिल, चप्पल और किताबें मिली थीं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई थी.

काफी समय बीतने के बाद भी बच्ची का पता नहीं चल पाया. इसके बाद मामले में हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप करते हुए जांच की निगरानी शुरू की. सोमवार को हुई सुनवाई में अदालत ने सीआईडी से प्रगति रिपोर्ट को लेकर जानकारी ली. मामले में प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विसेंट रोहित मार्की ने पक्ष रखा. अब अगली सुनवाई में जांच की प्रगति पर फिर से चर्चा होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !