Seraikela: जिला पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायकेला थाना पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की सहायता से 7 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया।
सत्यापन के बाद लौटाए गए मोबाइल
पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन का आवश्यक सत्यापन किया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस कर दिए गए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों ने सरायकेला पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
मोबाइल गुम होने पर तुरंत करें शिकायत
थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया जा सके।
तकनीक और त्वरित कार्रवाई से बढ़ा लोगों का भरोसा
सरायकेला पुलिस की इस पहल से आम लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है। आधुनिक तकनीक और सक्रिय पुलिसिंग के जरिए लगातार लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।