Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Hazaribagh Crime News: केदारनाथ यात्रा पर जा रहे हजारीबाग के युवक की करसो पुल के पास गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Hazaribagh: बरही थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। करसो पुल के समीप अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिन के उजाले में हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान हजारीबाग शहर के ओकनी मोहल्ला निवासी विक्की सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह धार्मिक यात्रा पर निकलने की तैयारी में था और केदारनाथ जाने के लिए अपने एक साथी के साथ कोडरमा रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था।

रास्ते में घात लगाकर किया हमला
जानकारी के मुताबिक, जैसे ही विक्की करसो पुल के समीप पहुंचा, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घायल युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बरही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। साथ ही अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है। युवक की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में मातम का माहौल है, वहीं घटना से स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !