Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Jharkhand Cricket: झारखंड टी20 लीग से बाहर रहेंगे ईशान किशन और अनुकूल रॉय, धोनी-कनिका कपूर की मौजूदगी में होगा आगाज

Jharkhand Cricket: झारखंड टी20 क्रिकेट लीग 2026 का रोमांच 10 जून से रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है. छह फ्रेंचाइजी टीमों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 27 मुकाबले होंगे. इसमें 24 लीग मैचों के अलावा दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला शामिल है.

लीग शुरू होने से पहले क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. झारखंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और ऑलराउंडर अनुकूल रॉय इस टूर्नामेंट में नजर नहीं आएंगे. ईशान किशन भारतीय टीम के साथ व्यस्त हैं, जबकि अनुकूल रॉय इंडिया-ए टीम के साथ श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं.

दोनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी का असर नीलामी में भी देखने को मिला था. टीमों ने उन्हें उम्मीद के मुताबिक बड़ी रकम में नहीं खरीदा.

ईशान के प्रशंसकों में निराशा, रॉबिन मिंज संभालेंगे मोर्चा
ईशान किशन को लीग का चेहरा बनाया गया था. उनके नहीं खेलने से फैंस जरूर निराश हैं, लेकिन युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज के मैदान पर उतरने से रोमांच बरकरार रहने की उम्मीद है.

पहले मुकाबले के बाद होगा भव्य उद्घाटन समारोह
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 10 जून को छोटानागपुर रॉयल्स और रांची टाइटंस के बीच दोपहर 12 बजे खेला जाएगा. इसके बाद उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा.
कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे. वहीं बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर अपनी प्रस्तुति देंगी.

लीग का पूरा कार्यक्रम

10 जून

छोटानागपुर रॉयल्स vs रांची टाइटंस – दोपहर 12 बजे

कोयलांचल सुपर किंग्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स – रात 8 बजे


11 जून

छोटानागपुर रॉयल्स vs धनबाद डायमंड्स – दोपहर 1 बजे

रांची टाइटंस vs संथाल स्ट्राइकर्स – शाम 6:30 बजे


12 जून

छोटानागपुर रॉयल्स vs कोयलांचल सुपर किंग्स – दोपहर 1 बजे

धनबाद डायमंड्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स – शाम 6:30 बजे


13 जून

रांची टाइटंस vs कोयलांचल सुपर किंग्स – दोपहर 1 बजे

छोटानागपुर रॉयल्स vs संथाल स्ट्राइकर्स – शाम 6:30 बजे


14 जून

रांची टाइटंस vs जमशेदपुर स्टीलर्स – दोपहर 1 बजे

धनबाद डायमंड्स vs कोयलांचल सुपर किंग्स – शाम 6:30 बजे


15 जून

रांची टाइटंस vs संथाल स्ट्राइकर्स – दोपहर 1 बजे

छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स – शाम 6:30 बजे


16 जून

कोयलांचल सुपर किंग्स vs संथाल स्ट्राइकर्स – दोपहर 1 बजे

रांची टाइटंस vs धनबाद डायमंड्स – शाम 6:30 बजे


17 जून

जमशेदपुर स्टीलर्स vs संथाल स्ट्राइकर्स – दोपहर 1 बजे

छोटानागपुर रॉयल्स vs कोयलांचल सुपर किंग्स – शाम 6:30 बजे


18 जून

धनबाद डायमंड्स vs संथाल स्ट्राइकर्स – दोपहर 1 बजे

रांची टाइटंस vs जमशेदपुर स्टीलर्स – शाम 6:30 बजे


19 जून

धनबाद डायमंड्स vs कोयलांचल सुपर किंग्स – दोपहर 1 बजे

छोटानागपुर रॉयल्स vs संथाल स्ट्राइकर्स – शाम 6:30 बजे


20 जून

धनबाद डायमंड्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स – दोपहर 1 बजे

रांची टाइटंस vs कोयलांचल सुपर किंग्स – शाम 6:30 बजे


21 जून

छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स – दोपहर 1 बजे

धनबाद डायमंड्स vs संथाल स्ट्राइकर्स – शाम 6:30 बजे


22 जून – सेमीफाइनल

सेमीफाइनल-1 – दोपहर 1 बजे

सेमीफाइनल-2 – शाम 6:30 बजे


23 जून – फाइनल

विजेता सेमीफाइनल-1 vs विजेता सेमीफाइनल-2 – रात 7:30 बजे

लीग के जरिए झारखंड के युवा खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !