Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Jamshedpur News: वर्ल्ड ओशन डे पर एनसीसी का स्वच्छता संकल्प, दोमुहानी नदी में चला मेगा सफाई अभियान

Jamshedpur News: विश्व ओशन डे के अवसर पर करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर की एनसीसी यूनिट ने “पुनीत सागर अभियान-2026” के तहत सोनारी स्थित दोमुहानी नदी में विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान में 32 सीनियर डिवीजन और 20 सीनियर विंग कैडेट्स सहित कुल 52 कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैडेट्स ने नदी तट और आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण तथा जल संसाधनों के महत्व का संदेश दिया।


दोमुहानी नदी किनारे चला जागरूकता और सफाई अभियान
बटालियन के दो पीआईए स्टाफ के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को जल स्रोतों की स्वच्छता, पर्यावरण सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे भी जारी रहेगा प्रयास
अभियान का संचालन एनसीसी ऑफिसर मेजर डॉ. फखरुद्दीन अहमद की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर कैडेट्स ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुहम्मद रेयाज ने एनसीसी ऑफिसर एवं सभी कैडेट्स को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !