Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-06-09

Ujjain Tower Chowk News: उज्जैन के टावर चौक को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पाकिस्तान नंबर से आया मैसेज

Ujjain Tower Chowk News: धर्मनगरी उज्जैन में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के व्यस्त टावर चौक को बम से उड़ाने की धमकी वाला संदेश सामने आया. यह मैसेज एक स्थानीय युवक के मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से भेजा गया था. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं.
स्थानीय युवक के मोबाइल पर आया धमकी भरा संदेश
जानकारी के मुताबिक उज्जैन निवासी अजय पटेल को पाकिस्तान के नंबर से एक मैसेज मिला. संदेश भेजने वाले ने खुद को देश का एजेंट बताते हुए अपना नाम मोहम्मद मुश्ताक बताया और दावा किया कि शाम 6 बजे टावर चौक क्षेत्र में विस्फोट किया जाएगा.

धमकी मिलने के बाद अजय पटेल ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद माधवनगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी. युवक का मोबाइल जब्त कर संबंधित नंबर की जांच की गई और उससे संपर्क करने की भी कोशिश की गई.

बम निरोधक दस्ते ने की सघन तलाशी
मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया. टीम ने टावर चौक और आसपास के इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया. सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों की जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली.

देर रात आया दूसरा संदेश, बताया गया मजाक
पुलिस सूत्रों के अनुसार देर रात उसी नंबर से एक और संदेश मिला, जिसमें पूरे मामले को मजाक बताया गया. हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस दावे को हल्के में नहीं ले रही हैं और हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही हैं.

शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा और निगरानी
फिलहाल उज्जैन पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. एहतियात के तौर पर प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. वहीं साइबर माध्यम से संदेश भेजने वाले व्यक्ति और उसके संभावित नेटवर्क की जांच जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !