Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Jamshedpur News: 15 दिन बाद मिली साकची से लापता आफरीन, पुरुलिया से बच्ची को सुरक्षित लेकर लौटी पुलिस

Jamshedpur: साकची बाजार से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नाबालिग बच्ची आफरीन खातून को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। करीब दो सप्ताह की तलाश के बाद पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से बच्ची को खोज निकाला। बरामदगी के बाद उसे जमशेदपुर लाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, 26 मई को आफरीन अपने माता-पिता के साथ बकरीद की खरीदारी के लिए साकची बाजार पहुंची थी। बाजार में भारी भीड़ होने के कारण वह अचानक अपने परिजनों से अलग हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद जब बच्ची का कोई पता नहीं चला, तब परिजनों ने साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुरुलिया पहुंची पुलिस टीम, बच्ची को किया बरामद
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और बाजार समेत आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक फुटेज में एक नकाबपोश महिला बच्ची को अपने साथ ले जाती दिखाई दी। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई। साकची थाना के सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में खोज अभियान चलाया। वहां से आफरीन खातून को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और पुलिस उसे लेकर जमशेदपुर लौट आई।

निःसंतान दंपति के पास मिली बच्ची
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्ची एक दंपति के पास थी, जिनकी कोई संतान नहीं है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, दंपति बच्ची को अपने साथ रखकर उसका पालन-पोषण करना चाहता था। हालांकि मामले की वास्तविक परिस्थितियों को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आफरीन के सुरक्षित मिलने के बाद उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है। बच्ची के घर लौटने से परिवार में खुशी का माहौल है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !