Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Jamshedpur Breaking: साकची में बड़े भाई ने मोबाइल छीना तो नाराज नाबालिग बहन ने ब्लेड से हाथ और गला काटकर खुद को किया घायल

Jamshedpur: साकची स्थित सब्जी मंडी में रहने वाली एक नाबालिग मंगलवार रात घायल अवस्था में मिली। घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मोबाइल छीनने को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, नाबालिग साकची सब्जी मंडी क्षेत्र में रहती है और कचरा चुनकर अपना जीवन-यापन करती है। उसने पुलिस को बताया कि मंगलवार देर शाम वह मोबाइल देख रही थी। इसी दौरान उसका बड़ा भाई वहां पहुंचा और मोबाइल अपने पास रख लिया। नाबालिग ने भाई से मोबाइल वापस मांगा, लेकिन उसने मोबाइल देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर नाबालिग ने आवेश में आकर ब्लेड से अपने हाथ और गले पर वार कर खुद को घायल कर लिया।

अस्पताल में हुआ इलाज, हालत स्थिर
घटना के बाद आसपास के लोगों ने नाबालिग को घायल अवस्था में देखा और तुरंत इसकी सूचना साकची थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा। एमजीएम अस्पताल में चिकित्सकों ने नाबालिग का प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल नाबालिग की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !