Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-11

Bihar News: खेत में काम कर रहे किसानों पर गिरी बिजली, पांच की मौके पर मौत

Bihar News: खगड़िया जिले में गुरुवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। पौरा सहायक थाना और बेलदौर थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग घटनाओं में पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मक्का कटनी के दौरान टूटा आसमानी कहर
जानकारी के अनुसार, किसान खेतों में मक्का की फसल की कटनी करा रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद गांव में पसरा मातम
घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। गुरुवार सुबह से जिले में लगातार बारिश हो रही है। प्रशासन मामले की जानकारी जुटाने में लगा है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !