Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-11

Jamshedpur News: परसुडीह के सरजामदा में पंचायत के बाद बवाल, शादी के फैसले पर दो फाड़ हुए पक्ष, प्रेमी पहुंचा जेल, पिता ने गांव वालों पर दर्ज कराया केस

Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा में प्रेम संबंध और विवाह को लेकर आयोजित ग्रामसभा के बाद शुरू हुआ विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है। मामले में युवक और युवती पक्ष की ओर से अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। पुलिस ने युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस को दिए गए आवेदन में युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने विवाह का भरोसा देकर लंबे समय तक उसके साथ संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया और न्यायालय में उसका बयान भी दर्ज कराया गया।

युवक के पिता ने भी दर्ज कराई शिकायत
दूसरी ओर आरोपी युवक के पिता ने भी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ग्रामसभा के दौरान और उसके बाद कुछ लोगों ने उनके परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया, अपशब्द कहे और मारपीट की। शिकायत में चार लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में दोनों के रिश्ते को लेकर सोमवार को एक बैठक बुलाई गई थी। ग्रामसभा में मौजूद लोगों ने दोनों की शादी कराने की बात कही थी। हालांकि इस निर्णय के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद गहरा गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस को भी करना पड़ा हस्तक्षेप
स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों की नाराजगी का सामना भी पुलिस को करना पड़ा। काफी समझाने-बुझाने के बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। परसुडीह थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर अलग-अलग मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !