Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

Ranchi News : CID मुख्यालय में लंबित मामलों की विशेष समीक्षा शुरू, 50 गंभीर कांडों की जांच पर फोकस

Ranchi News : झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (CID) मुख्यालय में शुक्रवार से लंबित और गंभीर मामलों की विशेष समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। यह समीक्षा प्रक्रिया 19 जून तक चलेगी, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों में दर्ज 50 महत्वपूर्ण मामलों की जांच प्रगति का विस्तृत आकलन किया जाएगा। CID मुख्यालय ने संबंधित सभी अनुसंधान पदाधिकारियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।


केस डायरी और जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी प्रगति की समीक्षा

बैठक में शामिल होने वाले अधिकारियों को केस डायरी, जांच रिपोर्ट और अब तक की गई कार्रवाई से जुड़े सभी अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में प्रत्येक मामले की वर्तमान स्थिति, जांच की दिशा और लंबित बिंदुओं की समीक्षा की जाएगी। इसका उद्देश्य जांच प्रक्रिया में आ रही बाधाओं की पहचान कर मामलों के निष्पादन में तेजी लाना है।

हत्या, साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों पर विशेष नजर

समीक्षा बैठक में हत्या, डकैती, वित्तीय अपराध, साइबर धोखाधड़ी और महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा यह भी आकलन किया जाएगा कि किन मामलों में अभी तक आरोप पत्र दाखिल नहीं हो पाया है और जांच के दौरान किस प्रकार की चुनौतियां सामने आ रही हैं। समीक्षा के आधार पर लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !