Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

Jamshedpur Crime News: साकची में महिला से चेन स्नैचिंग, बेटे के साथ लौट रही थी घर, गिरकर हुई घायल

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर में चेन छिनतई की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार रात साकची थाना क्षेत्र में एक महिला अपराधियों का शिकार बन गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती स्कूटी पर जा रही महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता मोनिका सिंह के अनुसार, वह अपने बेटे के साथ साकची बाजार से काम निपटाकर स्कूटी से सीतारामडेरा स्थित घर लौट रही थीं। रात करीब 10 बजे जब वे रामलीला मैदान के पास पहुंचीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में एक बाइक पर सवार दो युवक उनके करीब आए।

झपटमारी के बाद बिगड़ा संतुलन
महिला ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। घटना इतनी तेजी से हुई कि वह संभल नहीं सकीं और स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ीं, जिससे उन्हें चोटें भी आईं। घटना के बाद दोनों बदमाश पल्सर बाइक से तेजी से फरार हो गए। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी एमजीएम अस्पताल जाने वाले मार्ग की दिशा में भागे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !