Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

Jamshedpur News : नशा मुक्ति अभियान को मिली रफ्तार, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की समाज कल्याण शाखा की ओर से नशा उन्मूलन को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। शुक्रवार को उपायुक्त राजीव रंजन ने उपायुक्त कार्यालय परिसर से नशा मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।


नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए बड़ी चुनौती

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। विशेष रूप से युवाओं का भविष्य इससे बुरी तरह प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

गांव-गांव पहुंचकर देगा जागरूकता का संदेश

नशा मुक्ति जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को नशे से होने वाले नुकसान, उससे बचाव के उपाय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। रथ के माध्यम से प्रचार सामग्री, ऑडियो संदेश और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए आमजन तक नशामुक्त जीवन का संदेश पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी और अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !