Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-13

Jharkhand News: नशे के खिलाफ झारखंड पुलिस की नई रणनीति, सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम

Jharkhand News: राज्य में बढ़ते मादक पदार्थों के कारोबार और अवैध अफीम खेती पर रोक लगाने के लिए झारखंड पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को नशे के नेटवर्क के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं. इसके तहत अब नशे के कारोबार से जुड़ी पुख्ता जानकारी देने वाले लोगों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा.

सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गुप्त
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि मुखबिरों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. सूचना देने वाले व्यक्ति की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि वह बिना किसी डर के अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचा सके.

मौत पर आश्रितों को मिलेगी 20 लाख तक सहायता
नई पुरस्कार नीति के तहत यदि किसी सूचना के आधार पर कार्रवाई के दौरान मुखबिर की मौत हो जाती है, तो उसके परिवार या आश्रितों को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है. इसके तहत 20 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जा सकती है. वहीं गंभीर रूप से घायल होने या दिव्यांगता की स्थिति में भी मदद उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है.

ड्रग्स नेटवर्क तोड़ने में आम लोगों से सहयोग की अपील
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री, पेडलिंग और अवैध अफीम की खेती से जुड़ी कोई भी जानकारी पुलिस को दें. सूचना थाना स्तर, एसपी कार्यालय या पुलिस मुख्यालय तक पहुंचाई जा सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !