Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-14

Adityapur News: आदित्यपुर अतिक्रमण विवाद, कार्रवाई के बाद पार्षदों में तकरार, पूर्व पार्षद ने लगाए दोहरे रवैये के आरोप

Adityapur News: आदित्यपुर के वार्ड 17 के प्रभात पार्क के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक बयानबाजी तक पहुंच गया है। शुक्रवार को हुई कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहे वार्ड 18 के पूर्व पार्षद रंजन सिंह ने रविवार को प्रेस वार्ता कर वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए।


रंजन सिंह ने कहा कि नगर निगम की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों की दुकानें हटाई गईं और इस पूरे मामले में नीतू शर्मा की भूमिका पर सवाल उठते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले दुकानों को हटाने के लिए दबाव बनाया गया और अब सोशल मीडिया पर दुकानदारों को बसाने की बात कही जा रही है।


उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दिन दुकानदारों ने उनसे संपर्क किया था, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों से बात कर सामान हटाने के लिए समय देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक आदेश का सम्मान करते हुए दुकानदारों ने खुद भी अपना सामान हटाया।

रंजन सिंह ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के बाद मौके पर पहुंचकर हंगामा करना और बाद में मदद की बात करना दोहरा रवैया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता के हित में पहले से पहल करनी चाहिए।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर भी नाराजगी जताई। रंजन सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के प्रति भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बनी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !