Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Bihar News: पुलिस भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, 30 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

Bihar News: पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ी पहल की है। रेलवे ने 16 और 17 जून को 30 से अधिक परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है, ताकि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।



भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में अभ्यर्थियों को राहत, प्रमुख रूटों पर दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें
रेलवे के अनुसार दूसरे चरण की भर्ती परीक्षा को देखते हुए पटना, किशनगंज, गया, नरकटियागंज, अररिया, नौगछिया, भभुआ समेत कई प्रमुख रूटों पर विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों की सुगम और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है।

पूर्व मध्य रेलवे ने बताया कि इससे पहले 14 जून को आयोजित परीक्षा के दौरान भी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 19 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं। इनमें दानापुर मंडल द्वारा 12 और समस्तीपुर मंडल द्वारा 7 विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया था।


दूसरे चरण के लिए पाटलिपुत्र-किशनगंज, पटना-नरकटियागंज, पाटलिपुत्र-अररिया, पटना-गया, बक्सर-पटना, किऊल-गया, बख्तियारपुर-राजगीर, बेतिया-हाजीपुर, समस्तीपुर-सीवान और सहरसा-हाजीपुर समेत कई रूटों पर ट्रेनें चलेंगी। रेलवे ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए इन स्पेशल ट्रेनों का अधिकतम लाभ उठाएं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !