Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-18

Rajyasabha Election Update : मतदान के बीच NDA का दमदार दावा, परिमल नाथवानी की जीत को लेकर बढ़ा आत्मविश्वास

Rajyasabha Election Update : झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए विधानसभा में मतदान जारी है। चुनाव के दौरान एनडीए खेमे में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत को लेकर एनडीए के नेताओं और विधायकों ने भरोसा जताया है। गठबंधन के नेताओं का कहना है कि सभी सहयोगी दल एकजुट हैं और उनके उम्मीदवार को अपेक्षा से अधिक समर्थन मिलने वाला है।


देवेंद्र कुंवर बोले:- जीत तय, भानु प्रताप शाही ने 35 वोट मिलने का किया दावा

मतदान के बाद भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर ने कहा कि एनडीए के सभी विधायक पूरी रणनीति के साथ मतदान कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन के पास पर्याप्त समर्थन है और परिमल नाथवानी की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि एनडीए के सहयोगी दल पूरी एकजुटता के साथ अपने उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर रहे हैं।

वहीं भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने इससे भी बड़ा दावा करते हुए कहा कि परिमल नाथवानी को 35 वोट मिलेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए के अलावा अन्य विधायकों का भी समर्थन उन्हें प्राप्त होगा, जिससे जीत का अंतर और बढ़ जाएगा।

विपक्ष पर साधा निशाना, कहा:- परिणाम से पहले ही मान ली हार

भानु प्रताप शाही ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष ने परिणाम आने से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। उनके अनुसार, कांग्रेस अपने सभी वोट भी नहीं बचा पाएगी और विपक्षी खेमे में हार को लेकर चिंता साफ दिखाई दे रही है।

दूसरी ओर, एनडीए नेताओं का कहना है कि चुनाव से पहले हुई बैठकों में सभी विधायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे और गठबंधन पूरी तरह संगठित होकर चुनाव लड़ रहा है।

दूसरी सीट पर रोमांचक मुकाबला, मतगणना पर टिकी राजनीतिक नजरें

राज्यसभा चुनाव में दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में होने के कारण दूसरी सीट का मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा, जबकि शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि झारखंड से राज्यसभा की दोनों सीटों पर कौन से उम्मीदवार जीत हासिल करते हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !