Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-18

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन रौनक, आईटी के दबाव के बावजूद निफ्टी 24,150 के पार

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार पांचवें दिन रौनक देखने को मिली। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स इंट्रा-डे में 300 अंकों से अधिक उछला, जबकि निफ्टी 24,200 के करीब पहुंच गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 254.36 अंक (0.33 प्रतिशत) बढ़कर 77,409.98 और निफ्टी 82.30 अंक (0.34 प्रतिशत) चढ़कर 24,168.00 पर बंद हुआ।


आईटी शेयरों में बिकवाली के बावजूद फार्मा और पीएसयू बैंकों ने बाजार को दी मजबूती
सेक्टरवार प्रदर्शन में आईटी शेयरों पर बिकवाली का दबाव रहा और निफ्टी आईटी इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ। इसके बावजूद फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्टी और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में खरीदारी ने बाजार को मजबूती दी। निफ्टी फार्मा, पीएसयू बैंक और रियल्टी इंडेक्स आधे फीसदी से अधिक बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि प्राइवेट बैंक इंडेक्स में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई।

निवेशकों की संपत्ति में ₹3.10 लाख करोड़ का इजाफा
बाजार की मजबूती का असर निवेशकों की संपत्ति पर भी दिखा। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप एक दिन में ₹3.10 लाख करोड़ से अधिक बढ़कर ₹4,77,68,135.83 करोड़ पहुंच गया। इससे निवेशकों की कुल संपत्ति में करीब ₹3,10,079 करोड़ का इजाफा हुआ, जो बाजार में मजबूत निवेशक विश्वास का संकेत माना जा रहा है।

सेंसेक्स के 20 शेयर चमके, इंडिगो-ट्रेंट रहे टॉप गेनर
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 हरे निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी इंडिगो, ट्रेंट और बीईएल में दर्ज की गई, जबकि इंफोसिस, टेक महिंद्रा और मारुति सबसे बड़े नुकसान वाले शेयर रहे। बीएसई पर कुल 4,419 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 2,419 शेयर बढ़त और 1,814 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के दौरान 162 शेयर अपने एक साल के उच्च स्तर पर पहुंचे, जबकि 46 शेयर साल के निचले स्तर पर फिसल गए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !