Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Giridih News: कोलकाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फूलबागान थाने के नामजद आरोपी को मधुबन तीर्थस्थल से किया गया गिरफ्तार

Giridih News: मधुबन थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल बीस पंथी कोठी घूमने आए एक युवक को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान वेदांत जैन (32) के रूप में हुई है। वह कोलकाता के साल्ट लेक, सेक्टर-1 स्थित बीडी-66 का निवासी तथा सुनील कुमार जैन का पुत्र बताया गया है।


फूलबागान थाना में दर्ज मामले का नामजद आरोपी था वेदांत जैन
जानकारी के अनुसार, वेदांत जैन के खिलाफ कोलकाता के फूलबागान थाना में कांड संख्या 99/26 (दिनांक 9 जून 2026) दर्ज है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 3(5), 275, 125(ए), 318(3), 338, 336(2) एवं 340(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में वह नामजद अभियुक्त है और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

मधुबन में दबिश देकर कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता पुलिस को सूचना मिली थी कि वेदांत जैन मधुबन स्थित बीस पंथी कोठी में मौजूद है। इसके बाद कोलकाता पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस उसे अपने साथ कोलकाता लेकर रवाना हो गई। मामले की आगे की जांच जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !