Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Seraikela News: योग दिवस पर सरायकेला में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, उम्मीद से कम रही लोगों की भागीदारी

Seraikela: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का निर्धारित समय सुबह 7 बजे था, हालांकि इसकी शुरुआत कुछ देर बाद हुई। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए तथा योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, उप विकास आयुक्त रीना हासदा, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने नियमित योग को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया।

कई वरीय अधिकारी नहीं हुए शामिल
जिला स्तरीय आयोजन होने के बावजूद कुछ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि अधिक प्रशासनिक सहभागिता होती तो कार्यक्रम का प्रभाव और व्यापक हो सकता था। योग दिवस जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में आम नागरिकों की भागीदारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं दिखी। कार्यक्रम स्थल पर कई कुर्सियां खाली नजर आईं और आम लोगों की उपस्थिति सीमित रही। इससे आयोजन के प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क को लेकर सवाल उठे।

प्रचार-प्रसार की कमी बताई वजह
कई स्थानीय नागरिकों का कहना था कि कार्यक्रम की जानकारी व्यापक स्तर पर लोगों तक नहीं पहुंच सकी। उनका मानना है कि यदि पंचायतों, स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संगठनों को अधिक सक्रिय रूप से जोड़ा जाता, तो कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी बढ़ सकती थी। हालांकि, कार्यक्रम में शामिल लोगों ने योग के महत्व पर जोर देते हुए इसे स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए आवश्यक बताया। आयोजन के माध्यम से लोगों को योग अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !