Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

Deoghar News : देवघर में मई में 4,379 जन्म और 522 मौतों का पंजीकरण, सभी 212 केंद्रों से मिली शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग

Deoghar News : जिले में मई 2026 के दौरान 4,379 जन्म और 522 मौतों का पंजीकरण किया गया। जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से जुड़े सभी 212 केंद्रों से शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन का कहना है कि नियमित पंजीकरण से जनसंख्या संबंधी आंकड़ों को अद्यतन रखने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिल रही है।


नगर निगम देवघर में सबसे अधिक जन्म दर्ज

आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक 1,136 जन्म नगर निगम देवघर क्षेत्र में दर्ज किए गए। इसके बाद सदर अस्पताल देवघर में 700, सीएचसी सारवां में 347, सीएचसी मधुपुर में 248, सीएचसी सारठ में 222 और नगर परिषद मधुपुर में 209 जन्म पंजीकृत हुए। जन्म पंजीकरण में कुल 2,402 पुरुष और 1,977 महिला बच्चों का नाम दर्ज किया गया।

मृत्यु पंजीकरण में भी नगर निगम देवघर सबसे आगे

मई महीने में दर्ज 522 मौतों में 307 पुरुष और 215 महिलाएं शामिल हैं। मृत्यु पंजीकरण के मामले में भी नगर निगम देवघर सबसे आगे रहा, जहां 102 मौतों का पंजीकरण हुआ। इसके बाद मधुपुर प्रखंड में 51, देवीपुर प्रखंड में 50 और मोहनपुर प्रखंड में 45 मौतों का पंजीकरण किया गया। जिला प्रशासन के अनुसार, सभी पंजीकरण केंद्रों से नियमित रूप से आंकड़े जुटाए जा रहे हैं, ताकि सरकारी रिकॉर्ड और जनसंख्या से जुड़े डेटा को अद्यतन रखा जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !