Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

Jamshedpur Crime News: बागबेड़ा के नागाडीह मैदान में हथियार के साथ घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और गोलियां बरामद

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नागाडीह मैदान में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मंगल टुडू उर्फ मंगल मांझी और समरेश रविदास उर्फ मिथुन शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा गोलियां, एक मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की है.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नागाडीह मैदान के पास कुछ संदिग्ध युवक किसी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर छापेमारी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया.

आपराधिक वारदात की तैयारी का आरोप
पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मंगल टुडू उर्फ मंगल मांझी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं.

हथियार बरामदगी के बाद जांच तेज
छापेमारी के दौरान बरामद हथियार और अन्य सामान को जब्त कर लिया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों आरोपी हथियार कहां से लाए थे और किसी गिरोह से उनका कनेक्शन है या नहीं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर नजर रखी जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !