Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Ranchi Breaking: रिम्स एडमिशन विवाद में CID की कार्रवाई तेज, डीन कार्यालय के दस्तावेजों की हो रही जांच

Ranchi Breaking: रांची के रिम्स में पिछले शैक्षणिक सत्र के दौरान हुए नामांकन को लेकर उठे विवादों की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिख रही है. मामले की पड़ताल कर रही सीआईडी की टीम ने बुधवार को रिम्स पहुंचकर डीन कार्यालय में दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की. जांच एजेंसी प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े सभी रिकॉर्ड खंगाल रही है और संभावित अनियमितताओं के पहलुओं को परख रही है.

जानकारी के अनुसार, सीआईडी अधिकारी पिछले वर्ष हुए एडमिशन से संबंधित फाइलें, अभिलेख और डिजिटल डेटा की जांच कर रहे हैं. प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया और नियमों के अनुपालन को लेकर भी पड़ताल की जा रही है. जांच के क्रम में संबंधित शाखाओं के कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ भी की गई.

सूत्रों का कहना है कि कुछ नामांकन मामलों में नियमों की अनदेखी और प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आने के बाद जांच की जिम्मेदारी सीआईडी को सौंपी गई थी. अब एजेंसी उन शिकायतों के आधार पर तथ्य जुटाने में लगी हुई है.

सीआईडी की सक्रियता से रिम्स प्रशासनिक महकमे में हलचल बढ़ गई है. जांच के दौरान जुटाए जा रहे दस्तावेजों और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. यदि प्रवेश प्रक्रिया में किसी तरह की अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जा सकती है.

सूत्रों के मुताबिक, जांच का दायरा केवल नामांकन प्रक्रिया तक सीमित नहीं है, बल्कि उस दौरान लिए गए प्रशासनिक फैसलों और उनकी वैधता की भी समीक्षा की जा रही है. CID की टीम फिलहाल सभी दस्तावेजों का मिलान कर मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !