Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Jamshedpur News: गालूडीह में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, धारदार हथियार के हमले में युवक गंभीर घायल

Jamshedpur: गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़बिल गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और मामला हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान हुए हमले में गांव निवासी विकास भकत गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार विवाद के दौरान प्रभाकर भकत और विकास भकत के बीच तीखी बहस हुई। आरोप है कि इसी दौरान प्रभाकर भकत ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे विकास भकत बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया।

मकान और जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा है विवाद
बताया जा रहा है कि प्रभाकर भकत और कालीपद भकत के परिवार के बीच एक मकान तथा उससे जुड़ी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। संबंधित भूमि स्वर्गीय नरोत्तम भकत के नाम दर्ज है और इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई वर्षों से तनातनी बनी हुई है। मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है। हमले की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नाराजगी जताई। स्थिति को देखते हुए गांव में तनाव बढ़ गया, जिसके बाद प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।

कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
मामले की गंभीरता को देखते हुए घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी, अंचल अधिकारी निशांत अंबर समेत कई पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी बड़बिल गांव पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और माहौल को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस नजर बनाए हुए है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !