Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Jharkhand News: भोगनाडीह में 30 जून को भाजपा मनाएगी हूल दिवस, आयोजन के लिए 9 सदस्यीय समिति गठित

Jharkhand News: भारतीय जनता पार्टी इस वर्ष 30 जून को साहेबगंज के भोगनाडीह स्थित अमर शहीद स्थल पर हूल दिवस का भव्य आयोजन करेगी. कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने 9 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया है. समिति को पूरे आयोजन की योजना, समन्वय और सफल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने 9 नेताओं को सौंपी आयोजन की जिम्मेदारी
गठित समिति में पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, अमर शहीद सिदो-कान्हो के वंशज मंडल मुर्मू, पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, वरिष्ठ भाजपा नेता गणेश तिवारी, साहेबगंज जिला अध्यक्ष गौतम यादव, पाकुड़ जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनिता सोरेन तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनिता मुर्मू को शामिल किया गया है.

अमर कुमार बाउरी बोले:- हूल क्रांति देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण कड़ी
प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 30 जून झारखंड के इतिहास में स्वाभिमान, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक दिवस है. उन्होंने कहा कि वर्ष 1855 में इसी दिन महानायक सिदो और कान्हो मुर्मू ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ हूल क्रांति का शंखनाद किया था. इस ऐतिहासिक आंदोलन में चांद, भैरव, फूलो और झानो सहित अनेक वीर सेनानियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने अंग्रेजों के दमन और शोषण के खिलाफ आजादी के संग्राम से पहले ही संगठित प्रतिरोध का रास्ता चुना था. 30 जून 1855 से शुरू हुआ हूल आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के शुरुआती और सबसे महत्वपूर्ण जनआंदोलनों में गिना जाता है.



अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ष हूल क्रांति के महानायकों के साहस, संघर्ष और बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद करती है. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी भोगनाडीह स्थित अमर शहीद स्थल पर हूल दिवस को व्यापक जनभागीदारी के साथ भव्य रूप में मनाया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !