Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Ranchi News : 20 जून की चोरी का खुलासा, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद किए जेवरात और नकदी

Ranchi News : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में 20 जून की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात, नकदी, विदेशी मुद्रा और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।


तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से मिली सफलता

पुलिस के अनुसार, चूना भट्ठा निवासी विजय प्रजापति के घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर चोर नकदी और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर 25 जून की रात कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जेवरात, नकदी और विदेशी मुद्रा बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार सिंह और रवि कुमार चौधरी के रूप में हुई है। दोनों को 26 जून को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इनमें एक आरोपी सुखदेवनगर का निवासी है, जबकि दूसरा बिहार का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो स्मार्टफोन, 76 अमेरिकी डॉलर, 170 रुपये नकद, चांदी के सिक्के, पायल, करधनी, बिछिया, अंगूठी, रोल गोल्ड की चेन, नेकलेस, कान के झुमके तथा 1.94 ग्राम सोने का टुकड़ा बरामद किया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !