Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Seraikela News: नुआगांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Seraikela: सरायकेला थाना क्षेत्र के नुआगांव में सोमवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 38 वर्षीय दामू गागराई के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार, रात करीब 1:30 बजे दामू गागराई की पत्नी शौच के लिए उठी थी। इसी दौरान उसने अपने पति को घर के अंदर फंदे से लटका देखा। इसके बाद उसने शोर मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक दामू की मौत हो चुकी थी।
 
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दामू गागराई पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !