Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Jharkhand Wage Hike: झारखंड के ग्रामीण मजदूरों की बढ़ी दिहाड़ी, 1 जुलाई से मिलेगी 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी

Jharkhand Wage Hike: झारखंड के लाखों ग्रामीण श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार ने विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी VBGRAMG के तहत राज्य की दैनिक मजदूरी दर बढ़ाकर 300 रुपये कर दी है. नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिससे मौजूदा भुगतान की तुलना में मजदूरों को प्रतिदिन 18 रुपये अधिक मिलेंगे.
नई व्यवस्था लागू, लाखों श्रमिकों को मिलेगा लाभ
ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नई मजदूरी दरें विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) के तहत तय की गई हैं. अब तक झारखंड में केंद्र सरकार की ओर से 255 रुपये प्रतिदिन मजदूरी निर्धारित थी. राज्य सरकार अपने स्तर पर 27 रुपये अतिरिक्त जोड़ रही थी, जिसके बाद श्रमिकों को कुल 282 रुपये प्रतिदिन मिलते थे. नई व्यवस्था लागू होने के बाद मजदूरी बढ़कर सीधे 300 रुपये प्रतिदिन हो जाएगी. इससे राज्य के ग्रामीण श्रमिकों की आय में करीब 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान है.

कई राज्यों में भी तय हुई नई मजदूरी दर
मंत्रालय ने देशभर के लिए नई राज्यवार मजदूरी दरें भी जारी की हैं. झारखंड के साथ बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में दैनिक मजदूरी 300 रुपये निर्धारित की गई है. वहीं गोवा में 406 रुपये, केरल में 401 रुपये और कर्नाटक में 382 रुपये प्रतिदिन मजदूरी तय की गई है. केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि 1 जुलाई 2026 से नई दरें प्रभावी होंगी. साथ ही पहले से जारी जॉब कार्ड और वर्तमान में चल रहे सभी कार्य नई व्यवस्था के तहत भी मान्य रहेंगे.

झारखंड सरकार ने 433 रुपये मजदूरी की उठाई मांग
मजदूरी बढ़ने के बावजूद झारखंड सरकार इसे पर्याप्त नहीं मान रही है. ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में केंद्र सरकार से न्यूनतम दैनिक मजदूरी 433 रुपये तय करने की मांग की थी. उनका कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई को देखते हुए मौजूदा भुगतान ग्रामीण श्रमिकों की जरूरतों के अनुरूप नहीं है. फिलहाल केंद्र सरकार ने 300 रुपये प्रतिदिन की नई मजदूरी लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है और यही दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी रहेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !