Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

BREAKING: रामगढ़ में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग का सक्रिय सदस्य शिवराज उर्फ शिवा घायल, 4 पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

BREAKING: रामगढ़ जिले में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य शिवराज राम उर्फ शिवा को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर दिया। यह कार्रवाई रामगढ़, धनबाद और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भुरकुंडा थाना क्षेत्र में की। मुठभेड़ के बाद मौके से हथियारों का बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया।

भुरकुंडा में हुई पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़
पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित रिवरसाइड के बंद पड़े केंद्रीय विद्यालय परिसर के समीप हुई। कार्रवाई के दौरान दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं, जिसमें शिवराज उर्फ शिवा घायल हो गया। घायल अपराधी को तत्काल रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।



मौके से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से चार पिस्टल, करीब पांच दर्जन जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। बरामद सामान को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान पतरातू अनुमंडल पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

पहले राहुल दुबे गैंग से जुड़ा था शिवा
पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि शिवराज राम उर्फ शिवा पहले कुख्यात अपराधी राहुल दुबे गैंग का सक्रिय सदस्य रह चुका है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वर्तमान में वह प्रिंस खान गैंग के संपर्क में था। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शिवा क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम ने छापेमारी की, जिसके दौरान मुठभेड़ हुई।



अन्य अपराधियों की तलाश तेज
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। साथ ही प्रिंस खान गैंग से जुड़े अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !