Aaj Ka Panchang: वैदिक पंचांग के अनुसार आज, सोमवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। सोमवार होने के कारण यह दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि आज महादेव की साधना करने से भय, संकट और नकारात्मकता दूर होती है। आज चंद्रमा सुबह 9:57 बजे तक कुंभ राशि में रहेंगे, इसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे। पूर्व भाद्रपद नक्षत्र शाम 4:07 बजे तक प्रभावी रहेगा, फिर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा।
शुभ योग और मुहूर्त में करें पूजा-पाठ
आज दोपहर 3:51 बजे तक सौभाग्य योग रहेगा, इसके बाद शोभन योग का आरंभ होगा। वणिज करण दोपहर 1:47 बजे तक रहेगा, फिर विष्टि (भद्रा) करण अगले दिन तड़के 1:41 बजे तक प्रभावी रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 बजे से 12:54 बजे तक और अमृत काल सुबह 7:49 बजे से 9:29 बजे तक रहेगा। सूर्योदय सुबह 5:29 बजे और सूर्यास्त शाम 7:23 बजे होगा।
राहुकाल में शुभ कार्यों से करें परहेज
आज राहुकाल सुबह 7:13 बजे से 8:57 बजे तक रहेगा। वहीं यमगण्ड सुबह 10:42 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक और गुलिकाल दोपहर 2:10 बजे से शाम 3:54 बजे तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन समयों में नए और मांगलिक कार्यों से बचना शुभ माना जाता है।
पूर्व भाद्रपद नक्षत्र का विशेष महत्व
आज शाम 4:07 बजे तक पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति और देवता अज एकपाद हैं। यह नक्षत्र ईमानदारी, उदारता, बुद्धिमत्ता, कला और संगीत प्रेम जैसी विशेषताओं का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद उत्तर भाद्रपद नक्षत्र प्रारंभ होगा, जो आध्यात्मिक उन्नति और मानसिक संतुलन के लिए शुभ माना जाता है।